देवबंद विधायक पर भाजपा नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप, आत्मदाह का प्रयास

देवबंद। परिजनों के उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्या शशि त्यागी ने पूर्व घोषणा के अनुरुप शिक्षक नगर स्थित विधायक के कैंप कार्यालय पर तेल छिडककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिससे स्थानीय प्रषासन व भाजपाईयो में हड़कंप मच गया। खुफिया विभाग की सतर्कता के चलते पुलिस प्रषासन ने समय रहते भाजपा नेत्री को हिरासत में ले लिया। इस दौरान भाजपा नेत्री को हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार की देर सांय जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने अपनी ही पार्टी के विधायक कुंवर बृजेशसिह पर उसके परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। तभी से स्थानीय पुलिस प्रषासन व खुफिया विभाग उनकी गतिविधियो पर नजर बनाए हुए था। घोषणा के अनुरुप शशि त्यागी शनिवार को पुलिस को चकमा देकर किसी तरह विधायक के कैंप कार्यालय पहुंच गई। शशि त्यागी स्वंय पर मिट्टी तेल की टंकी उलटते देख प्रशासन में हड़कंप मच गया और सतर्क खुफिया विभाग व पुलिस के अधिकारियो ने किसी तरह मिट्टी तेल की टंकी शशि त्यागी के हाथ से छीन ली। लेकिन तब तक तेल की टंकी खाली हो चुकी थी। इस छीना झपटी में ही तेल शशि त्यागी के मुंह में भी चला गया। जिससे उनकी हालत बिगड़ने के चलते उन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बाद उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शशि त्यागी का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक कभी उसके पिता को टारगेट कर मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं तो कभी उसके रिश्तेदारों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करा उनका उत्पीड़न करा रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस संदर्भ में पार्टी हाईकमान से भी शिकायत कर चुकी हैं लेकिन कोई भी उसकी बात सुनने को तैय्यार नहीं है। उन्होंने पुलिस पर विधायक के दबाव में कार्य करने का आरोप भी लगाया।