भाजपा ने गंगोह विधानसभा सीट से किरत सिंह को बनाया प्रत्याशी


सहारनपुर। विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सहारनपुर में गंगोह विधानसभा सीट के किरत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। किरत सिंह भाजपा जिला महामंत्री हैं और वह गंगोह क्षेत्र के गांव उमाही कला के रहने वाले हैं।
बता दें कि वैसे गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा का टिकट पाने के लिए लाइन लंबी थी। दावेदार अपने प्रयास कर रहे थे, जिसमें संघ नेताओं से भी संपर्क साधा जा रहा था। पार्टी में अंदरूनी तौर पर यह बात भी सामने आ रही थी कि गंगोह सीट के जातीय समीकरणों और पूर्व के चुनावों के मद्देनजर गुर्जर बिरादरी से प्रत्याशी घोषित होने की संभावना थी। 
वहीं इससे पहले गंगोह उपचुनाव में एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से चल रही थी।